समकालीन विश्व में लोकतंत्र लोकतंत्र के दो किस्से चीले जिंदाबाद ! चिलवासी जिंदाबाद ! मजदुर जिंदाबाद ! ये साल्वाडोर आयेन्दे के आखिरी भाषण के कुछ अंश है | वे दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के एक प्रमुख देश, चीले के राष्ट्रपति थे | यह भाषण उन्होंने 11 सितम्बर, 1973 की सुबह दिया था दिन फौज ने उनकी सरकार का तख्तापलट कर दिया था | आयेन्दे, चीले की सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक थे और उन्होंने 'पॉपुलर यूनिटी' नामक गठबंधन का नेतृत्व किया | 1970 में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से आयेन्दे गरीबो और मजदूरों के फायदे वाले अनेक कार्यक्रम शुरू कराए थे | इनमे शिक्षा प्रणाली में सुधार , बच्चो को मुफ्त दूध बाटना और भूमिहीन किशानों को ज़मीन बाँटने के कार्यक्रम शामिल थे | उनका राजनैतिक गठबंधन विदेशी कम्पनियो द्वारा देश से ताम्बा जैसी प्राकृतिक सम्पदा को बाहर ले जाने के खिलाफ था | उनकी नीतियों को मुल्क में चर्च, जमींदार वर्ग और आमिर लोग पसंद नहीं करते थे | अन्य राजनैतिक पार्टिया इन नीतियों के खिलाफ थीं | 1973 का सैनिक तख्तापलट 11 सितंबर...
Covid-19, Corona Kya hai | कोरोना क्या है सम्पूर्ण जानकारी
सम्मानीय और पूजनीय सभी मुझसे बड़े उन सबको मेरा प्रणाम और मेरी उम्र के साथियो को हेलो और मुझसे छोटो को ढेर सारा प्यार,
नमस्कार, मैं हूँ जतिन पाठक और आप सभी का स्वागत करता हु आपके इस ब्लॉग मैं
जैसा की आप सभी जानते है की आज के वक़्त में सारी दुनिया किस महामारी का सामना कर रही है ऐसे मैं हर कोई चाहता है की इस महामारी से सभी को छुटकारा मिले इस महामारी ने सभी के घरो की ख़ुशी को छिना है और lockdown जो एक तरफ कोरोना से बचने मैं मदद कर रहा है तो इस सच्चाई से भी इंकार नहीं कर सकते की जो रोज कमाता और खाता था उसका परिवार आज कई परेशानियो से झूझ रहा है ऐसे में हर कोई अपनी तरफ से मदद करे तो संभव है बहुत जल्द इस महामारी से ये दुनिया राहत की साँस लेंगी |
इसबीच मैं भी एक छोटा सा प्रयास कर रहा हु आप लोगो को कोरोना के प्रति सारी जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध करने की इस प्रयास में मैं सफल होता हु या नहीं ये तो आप ही बता सकते हो | तो शुरू करते है आज का विषय जो की है Covid-19, Corona Kya hai | कोरोना क्या है सम्पूर्ण जानकारी
![]() |
Corona Kya hai |
Corona Kya hai
उत्पति
इसकी पहचान सर्वप्रथम सन् 2019-20 में वुहान, हुबेई, चीन में करी गई थी, जहाँ यह 2019-20 वुहान कोरोना वायरस प्रकोप का कारक था | इसके एक पशुजन्यरोग होने के संकेत हैं कि इसके पहले ज्ञात रोगी वुहान के एक ऐसे बाज़ार से संबन्धित थे जहाँ तरह-तरह के प्राणी माँस के लिए बिकते थे | सम्भव है कि यह आरम्भ में चमगादड़ से मानव में फैला हो क्योंकि इस बाज़ार में चमगादड़ भी खाए जाते हैं और इस वायरस का चमगादड़ों में पाए जाने वाले कुछ कोरोनावायरस से अनुवांशिक समानताएँ मिलती हैं | यह भी माना जा रहा है कि यह वायरस पेंगोलिन से मानव में फैला हो |
नमोत्त्पत्ति
लातिनी भाषा में "कोरोना" का अर्थ "मुकुट" होता है और इस वायरस के कणों के इर्द-गिर्द उभरे हुए कांटे जैसे ढांचों से इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी में मुकुट जैसा आकर दिखता है, जिस पर इसका नाम रखा गया था | सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है तो चंद्रमा के चारों ओर किरण निकलती प्रतीत होती है उसको भी कोरोना कहते हैं |
पदविज्ञान
ये बड़े गोलाकार कणो के रूप में होते हैं | वायरस के कणो का व्यास लगभग 120 नैनोमीटर होता है | वायरस केप्सूल में एक लिपिड बाइलेयर होती है | जहां मेंब्रेन(झिल्ली), आवरण, और स्पाइक संरचनात्मक प्रोटीन डले होते हैं | कोरोना वायरस का एक उपसमूह (विशेष रूप से betacoronavirus उपसमूह A के सदस्य) हमग्लूटिनिन एस्टेरेज़ नामक एक छोटा स्पाइक जैसी सतह भी प्रोटीन है |
कैप्सूल के अंदर प्रोटीन और नुकीलियोकैप्सिड वायरस की रक्षा करते हैं |
कोरोनावायरस (Coronavirus )
कई प्रकार के विषाणुओं (वायरस ) का एक समूह है जो स्तनधारियों और पक्षियों में रोग उत्पन्न करता है | यह आरएनए वायरस होता हैं | तंत्र संक्रमण पैदा हो सकता है जिसकी गहनता हल्की (जैसे सर्दी-जुकाम) से लेकर अति गंभीर (जैसे, मृत्यु) तक हो सकती है | गाय और सूअर में इनके कारण अतिसार हो सकता है जबकि इनके कारण मुर्गियों के ऊपरी श्वास तंत्र के रोग उत्पन्न हो सकते हैं | इनकी रोकथाम के लिए टीका (वैक्सीन) या विषाणुरोधी (antiviral) अब उपलब्ध है और उपचार के लिए प्राणी की अपने प्रतिरक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है | अभी तक रोगलक्षणो (जैसे कि निर्जलीकरण या डिहाइड्रेशन, ज्वरम,आदि) का उपचार किया जाता है ताकि संक्रमण से लड़ते हुए शरीर की शक्ति बनी रहे |
चीन के वुहान शहर से उत्पन्न होने वाला 2019 नावेल कोरोनावायरस इसी समूह के वायरसों का एक उदहारण है, जिसका संक्रमण सन् 2019-20 काल में तेज़ी से उभरकर 2019-20 वुहान कोरोना वायरस प्रकोप के रूप में फैलता जा रहा है | हाल ही में WHO ने इसका नाम COVID-19 रखा |
वायरस कहा-कहा फैला :- जापान, साउथ कोरिया, थाईलैंड, ताइवान, यूनाइटेड स्टेटस के देशों में यह वायरस का प्रवेश और संक्रमण जनवरी के 20 तारीख के बाद हो गया था |
WHO ने क्या कहा :- जनवरी, 30, 2020 को विश्व स्वास्थय संगठन 'WHO' ने इस वायरस आउटब्रेक को सामाजिक स्वास्थय इमरजेंसी घोषित कर दिया, जो कि एक अंतर राष्ट्रिय चिंता का कारण है |
Covid-19, Corona Kya hai | कोरोना क्या है सम्पूर्ण जानकारी, जिसमे आप जानेंगे की कोरोना के लक्षण और इससे बचने के उपाए और कोरोना वेक्सीन किसे लगवानी चाहिए और किसे नहीं कोरोना वेक्सीन के बारे मैं सम्पूर्ण जानकारी हर दिन के बदलाव के साथ तो जुड़े रहे इस ब्लॉग से ताकि आपको कोरोना की udate समय समय पर मिलती रहे धन्यवाद |
Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.